बालिका विद्या मंदिर झरिया का शत-प्रतिशत रिजल्ट, ओम गोस्वामी बने टॉपर
डीजे न्यूज तिसरा,धनबाद : बालिका विद्या मंदिर झरिया ने सत्र 2025-26 की कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस वर्ष के टॉपर ओम गोस्वामी ने 97.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं मिल्की कुमारी ने 91.40% और सिद्धेश कुमार ने 88% अंक हासिल किए। इसके अलावा 15 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर समग्र रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्राचार्या ने बताया कि दो विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं, जो उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय के सचिव सुनील अग्रवाल, समस्त कार्यकारिणी सदस्य, प्राचार्या एवं सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।