झरिया में ‘दर्पण’ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisements

झरिया में ‘दर्पण’ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

डीजे न्यूज तिसरा,धनबाद : मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजित “दर्पण जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन गुरुवार को अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से आए प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को रंगीन बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जय प्रकाश देवरालिया, विशिष्ट अतिथि राज कुमार अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश केजरीवाल, शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सनी अग्रवाल एवं दीपक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष चेतन गोयनका, धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के ललित अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक नीरज अग्रवाल, महिला इंटर कॉलेज के अध्यक्ष धर्म प्रकाश खेतान, श्याम मंदिर के अध्यक्ष रघुवीर गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों—सोलो जूनियर, सोलो सीनियर और समूह नृत्य—में विभाजित किया गया था। सभी प्रतिभागियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।

निर्णायक मंडल में विनोद शर्मा, माधुरी गांगुली एवं नमिता सिन्हा शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन उर्वी शर्मा, छवि अग्रवाल, आकांक्षा बजोरिया एवं वर्षा साव ने किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि “दर्पण” जैसे आयोजन प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं, जिससे वे अपनी कला को निखारने और आगे बढ़ाने का अवसर पाते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top