डुमरी टोल प्लाजा के पास तीन ट्रकों में टक्कर से भीषण आग, जिंदा जल गए चालक व खलासी 

Advertisements

डुमरी टोल प्लाजा के पास तीन ट्रकों में टक्कर से भीषण आग, जिंदा जल गए चालक व खलासी 

डीजे न्यूज, डुमरी(गिरिडीह) : एनएच-19 के कुलगो टोल प्लाजा के समीप गुरूवार की सुबह तीन ट्रकों के बीच हुई टक्कर में भीषण आग लग गई जिससे एक ट्रक के चालक और खलासी जिंदा जल गए जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में दोनों ट्रक भी जलकर राख हो गए।वहीं एक अन्य मालवाहक का पिछला टायर ब्लास्ट हो गया। साथ ही पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूर से आग की लपटें उठती दिखाई दे जाती थी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सड़क निर्माण कंपनी की खड़ी पानी की टैंकर से पानी डालकर आग को फैलने नहीं दिया।सूचना पाकर गिरिडीह और खोरीमहुआ से एक-एक अग्निशमन वाहन आया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों ट्रक जलकर राख हो चुके थे। वहीं एक ट्रक का चालक एवं खलासी ट्रक में ही फंसकर जिंदा जल गया जबकि दूसरे ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि उक्त स्थान पर कोयला लदा एक ट्रक खड़ा था वहीं उसके पीछे एक छोटा सा ट्रक खड़ा था जिसमें संभवतः पेंट और मकई लदा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक गुड़ लदे ट्रक ने खड़े छोटे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं छोटी ट्रक टक्कर के बाद कोयला लदा ट्रक में जा टकराया।

घटना में गुड़ लदा ट्रक और छोटा ट्रक जलकर पूरी तरह से खाक हो गया जबकि कोयला लदे ट्रक का पिछड़ा टायर ब्लास्ट हो गया साथ ही पिछले हिस्से भी

क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में गुड़ लदा ट्रक का चालक और खलासी ट्रक में फंस गया और जिंदा जल गया जबकि छोटे ट्रक का चालक पटना निवासी टींकु ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की वजह तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन परिचालन करना बताया जा रहा है। जोरदार टक्कर के बाद हुई शॉर्ट सर्किट को इस घटना का कारण माना जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद व डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार सदलबल घटना स्थल पहुंचे। दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top