रैयतों की जमीन पर सड़क निर्माण का विरोध, बलियापुर सीओ ने किया स्थल निरीक्षण
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : मुकुंदा पंचायत के रैयतों की शिकायत पर गुरुवार को बलियापुर के अंचलाधिकारी मुरारी नायक गोल्डेन पहाड़ी कॉलोनी पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा रैयतों की जमीन पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में लोदना क्षेत्र के नार्थ तीसरा पीओ संजीव कश्यप के साथ पूर्व में वार्ता हुई थी, जिसमें उन्होंने रैयतों की जमीन पर सड़क निर्माण नहीं करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद दोबारा सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया और इसकी शिकायत बलियापुर अंचलाधिकारी से की।
निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी मुरारी नायक ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर आज उनके साथ सीआई आलोक कु राऊत एवं अमीन द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर ग्रामीणों में राजन महतो, नरेश महतो, परीक्षित महतो, मिहिर बाऊरी, त्रिलोचन महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।