यूनियन नेताओं ने प्रबंधन के साथ कुइयां कोलियरी में पानी और नाली व्यवस्था का लिया जायजा
श्रमिकों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : कुइयां कोलियरी में कार्यरत श्रमिकों की पानी, पेयजल एवं जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर यूनियन नेताओं ने प्रबंधन के साथ व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान कुइयां कोलियरी स्थित वाटर फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट एवं मुख्य पानी पाइपलाइन की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में कुइयां कोलियरी स्टाफ कॉलोनी, नियर दुर्गा मंदिर क्षेत्र की कॉलोनियों में जाम और गंदगी से भरी नालियों का भी निरीक्षण किया गया, जहां सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से केके सिंह (धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ-बीएमएस के मंत्री एवं बीसीसीएल कल्याण समिति बोर्ड सदस्य), बस्ताकोला क्षेत्र के प्रभारी लोकेश कुमार सिंह (अध्यक्ष), संतोष कुमार सिंह, उमेश कुमार, परमानंद यादव (कुइयां कोलियरी शाखा सचिव), बिनोद कुमार प्रजापति (सह सचिव), संजय कुमार, अध्यक्ष श्री सहदेव खा सहित क्षेत्र के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कुइयां कोलियरी जीरो सीम अंडरग्राउंड खदान से निकलने वाले पानी, जिसे फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट और विभिन्न कॉलोनियों में आपूर्ति की जाती है, उसकी भी विस्तृत जानकारी ली गई।
इस अवसर पर कुइयां कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र सिंह, पीट प्रबंधक मोहित अग्रवाल तथा बस्ता कोला क्षेत्र के अन्य अधिकारी एवं ओवरसियर भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के बाद श्रमिकों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया गया।