तिसरी में युवक के बाद अब युवती ने भी दी जान

Advertisements

तिसरी में युवक के बाद अब युवती ने भी दी जान

डीजे न्यूज, तिसरी, गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के दुलियाकरम गांव के निवासी बड़कू हेंब्रम की 20 वर्षीय पुत्री सोनामुनि हेंब्रम ने बुधवार को फंदे पर लटक कर जान दे दी है। तीन दिन पहले इसी गांव के रामजीत सोरेन नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस बाबत मृतका के घर वालों ने बताया कि रामजीत सोरेन के साथ सोनामुनि का प्रेम प्रसंग चलता था। तीन दिन पहले रामजीत सोरेन किसी कारण से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। जिसके बाद सोनामुनि काफी परेशान और डरी हुई थी। इसके कारण सोनामुनि देवरी प्रखंड के दुधकिया गांव स्थित अपनी मौसी के यहां आ गई थी और दो दिनों से यहीं रह रही थी। इसी दौरान बुधवार को दोपहर में जब घर में कोई नहीं था तभी सोनामुनि ने दुधकिया स्थित अपनी मौसी के घर में ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर हीरोडीह थाना की पुलिस दुधकिया गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर सोनामुनि के फांसी लगाने से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम पसर गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top