डीपीएलएमए नवागढ़ में प्रोजेक्ट प्रभावित छात्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित
आसान और रोचक तरीके से विज्ञान की महत्ता से अवगत हुए बच्चे
डीजे न्यूज, धनबाद: वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने, कॉन्सेप्ट क्लियर करने और छात्रों में एनालिटिकल स्किल्स विकसित करने के उद्देश्य डीपीएलएमए उच्च विद्यालय नवागढ़ में बुधवार को स्टीम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया गया। आइआइटी-आइएसएम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बैलून ब्लो-अप, कैंडल वाटर राइजिंग, टर्मरिक इंडिकेटर, लाइट रिफ्रेक्शन और लावा लैंप जैसे हैंड्स-ऑन एक्सपेरिमेंट्स के जरिए विज्ञान के बेसिक प्रिंसिपल्स को आसान और रोचक तरीके से समझाया गया।
यह कार्यक्रम प्रो. रश्मि सिंह और प्रो. नीलाद्रि दास के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 10, 11 और 12 के करीब 300 छात्रों ने भाग लिया। यह पहल भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के साथ सीएसआर के तहत चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पेप और वंचित वर्ग के छात्रों को प्रैक्टिकल साइंस एजुकेशन से जोड़ना है।
प्रोग्राम में विजुअल, लॉजिकल और एक्सपेरिमेंटल लर्निंग अप्रोच को मिलाकर छात्रों को विज्ञान के कॉन्सेप्ट्स को बेहतर तरीके से समझाया गया, जिससे उनकी रुचि और भागीदारी बढ़ी।
प्रो. रश्मि सिंह ने कहा, “हैंड्स-ऑन STEM लर्निंग से छात्र किताबों से आगे बढ़कर विज्ञान को समझते हैं और उनमें जिज्ञासा बढ़ती है।”
स्कूल के प्राचार्य प्रेम रंजन ने कहा, “इस तरह के प्रैक्टिकल सेशंस छात्रों की साइंस में रुचि और आत्मविश्वास दोनों बढ़ाते हैं।”
कार्यक्रम में BCCL की CSR टीम के सदस्य सुरेंद्र भूषण और अभिजीत मित्रा भी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
यह कार्यक्रम IIT (ISM) धनबाद और BCCL के संयुक्त प्रयासों का हिस्सा है, जिसके तहत आगे भी इस तरह के STEM ट्रेनिंग प्रोग्राम क्षेत्र के अन्य स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे।