शिक्षिका भावना चौहान को नहीं मिला है वेतन, विधायक तथा सीओ ने लिया संज्ञान विधायक ने डीसी को प्रेषित किया पत्र, सीओ ने प्रबंधन समिति से मांगा प्रतिवेदन गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय कतरास का मामला

Advertisements

शिक्षिका भावना चौहान को नहीं मिला है वेतन, विधायक तथा सीओ ने लिया संज्ञान

विधायक ने डीसी को प्रेषित किया पत्र, सीओ ने प्रबंधन समिति से मांगा प्रतिवेदन

गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय कतरास का मामला

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय कतरास की शिक्षिका भावना चौहान की बकाया वेतन से जुड़े मामले को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और सीओ गिरजानंद किस्कू ने गंभीरता से लिया है। वहीं‌ सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो ने आंदोलन का समर्थन किया है।
विधायक शत्रुघ्न ने उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर शिक्षिका की बकाया वेतन का भुगतान बैंक के माध्यम से सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देने की मांग की है। पत्र में विधायक ने कहा है कि शिक्षिका ने उक्त मांग को लेकर 20 अप्रैल से अनिश्चितकालीन भूख हडताल की घोषणा की है। यह विषय अति
गंभीर और चिंतनीय है। भूख हड़ताल की निर्धारित तिथि से पूर्व इनका बकाया भुगतान किया जाए।

सीओ ने मांगा प्रतिवेदन

शिक्षिका भावना चौहान द्वारा भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा को लेकर बाघमारा अंचल के सीओ गिरजानंद किस्कू ने गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय कतरासगढ़ के प्रबंध समिति के सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में सचिव से वांछित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है। पत्र में कहा है कि भावना वर्ष 2002 से 2540 रुपए मासिक वेतन पर शिक्षिका के रूप में विद्यालय में कार्यरत हैं। विगत कई माह से विद्यालय समिति द्वारा वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है।

भावना के आंदोलन को मिला साथ

शिक्षिका भावना चौहान के द्वारा 20 अप्रैल से घोषित आंदोलन को सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो ने समर्थन दिया है। उन्होंने भावना की मांग को उचित ठहराया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top