बीआईटी सिंदरी में ‘ध्वनि’ 26 : अंबेडकर जयंती पर ज्ञान, अभिव्यक्ति और कला का उत्सव
डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : अंबेडकर जयंती के अवसर पर बीआईटी सिंदरी के लिटरेरी सोसाइटी द्वारा ‘ध्वनि’ 26 कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
यह कार्यक्रम डॉ. निरुपमा, प्रोफेसर-इन-चार्ज (रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग) एवं डॉ. आर. के. वर्मा, प्रोफेसर (भौतिकी विभाग) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. पंकज राय (निदेशक, बीआईटी सिंदरी), डॉ. घनश्याम (चेयरमैन, करियर डेवलपमेंट सेंटर), डॉ. माया राजनारायण राय (डीन, फैकल्टी अफेयर्स), डॉ. बी. एन. रॉय (डीन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट), डॉ. अनिल कुमार राजक (विभागाध्यक्ष, धातुकर्म विभाग) तथा डॉ. सी. ठाकुर (विभागाध्यक्ष, गणित विभाग) सहित अनेक गणमान्य शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन सत्र से हुई, जिसके बाद भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के माध्यम से ज्ञान और प्रकाश का संदेश दिया गया। इस दौरान बीआईटी सिंदरी का कुलगीत प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को गौरवमयी बना दिया।
स्वागत भाषण डॉ. निरुपमा, प्रोफेसर-इन-चार्ज द्वारा दिया गया, जिसमें कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व को रेखांकित किया गया। इसके पश्चात डॉ. अनिल कुमार राजक, डॉ. सी. ठाकुर, डॉ. माया राजनारायण राय, डॉ. बी.एन. रॉय, डॉ. आर. के. वर्मा तथा डॉ. घनश्याम ने अपने विचार व्यक्त किए और शिक्षा एवं समानता के महत्व पर जोर दिया, जो डॉ. बी.आर. अंबेडकर के विचारों को प्रतिबिंबित करता है। निदेशक एवं अन्य अतिथियों के संबोधन ने छात्रों को प्रेरित किया तथा उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
सुबह कार्यक्रम का सांस्कृतिक सत्र प्रारंभ हुआ, जिसमें कविता एवं शायरी की प्रस्तुतियाँ दी गईं। छात्रों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, देशभक्ति एवं व्यक्तिगत अनुभवों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक भावुक और प्रेरित हुए।
इस अवसर पर प्रो. रेखा झा, डॉ. राजेंद्र मुर्मू, डॉ. अमन कुमार, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. संग्राम हेम्ब्रम, डॉ. बीरेंद्र कुमार राजवार (भौतिकी विभाग) तथा डॉ. ओम प्रकाश (मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, जीईसी गोड्डा) सहित अन्य फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे।