कतरास की खबरें:-

Advertisements

कतरास की खबरें:-

विधायक मथुरा ने किया तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मणडीहा पंचायत स्थित कोटालडीह तालाब (राकेश गड़िया ) के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। विधायक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। किसानों एवं आमजनों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा। क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
————————————————-


अवैध कोयला खनन के खिलाफ आंदोलन पर उतरे ग्रामीण
बीसीसीएल के एएमपी कोलियरी का काम किया ठप

कतरास: मंडलकेंदुआडीह व आसपास क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला उत्खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर बरोरा बस्ती के ग्रामीण सोमवार को आंदोलन पर उतर आए। ग्रामीणों ने बीसीसीएल के ए एमपी कोलियरी का काम ठप कर दिया।
नेतृत्व बरोरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवानंद साव कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि बरोरा बस्ती के नीचे लगभग आधा दर्जन अवैध मुहाने खोलकर कोयला खनन किया जा रहा है। खनन के लिए ड्रिल मशीन और ब्लास्टिंग करने से भी परहेज नहीं किया जा रहा है। अवैध खनन की रोकथाम की दिशा में बीसीसीएल की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। घंटों बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की, लेकिन बात नहीं बनी। ग्रामीणों के तेवर को देख प्रबंधन ने अवैध उत्खनन स्थल की भराई कार्य प्रारंभ करा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना विरोध-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। विरोध-प्रदर्शन मे देवानंद साव, बिनोद साव, अतीत साव, धनंजय महतो, सीताराम महतो, बीरेन्द्र महतो, गणेश महतो, संतोष महतो, जय प्रकाश साव, मनोज कुमार, पप्पू साव , भागीरथ महतो, बिकास साव, पंकज महतो, विजय साव, सुगदेव साव , महावीर साव सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।
———————————————
जमुनिया और भीमकनाली में अवैध खनन बंद कराने की मांग

कतरास: बाघमारा अंचल अंर्तगत जमुनिया नदी और भीमकनाली वन भूमि में अवैध खनन एवं कोयला डिपो के कारण पर्यावरण पर असर पड़ रहा है। इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो ने वन विभाग को पत्र प्रेषित कर पर्यावरण बचाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है। ऎसा नहीं करने पर 06 मई से वन प्रक्षेत्र कार्यालय तोपचांची, राजगंज में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। पत्र में कहा है कि जमुनिया नदी में सैकड़ों अवैध खनन के कारण पर्यावरण, जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। भीमकनाली मांझी टोला के समीप वन भूमि में कोल डिपो से ग्रामीण विविध प्रकार के परेशानियों से ग्रसित हो रहें एवं जीवन प्रभावित हो रहा है। अवैध खनन एवं डिपो की भौतिक निरीक्षण करते हुए तत्काल बंद कराने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top