सिंदरी अंचल में पत्रकारों की आवाज को मिला मंच, झारखंड पत्रकार संघ का गठन

Advertisements

सिंदरी अंचल में पत्रकारों की आवाज को मिला मंच, झारखंड पत्रकार संघ का गठन

डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : पत्रकारों के हित व सम्मान के लिए सशक्त और संगठित मंच का होना समय की मांग है, जिसे देखते हुए सिंदरी अंचल के पत्रकारों की एक अहम बैठक रविवार को चासनाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पत्रकार नागेश्वर पासवान ने की जबकि संचालन राहुल मिश्रा ने किया। बैठक में झरिया व सिंदरी क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं, उनके मान-सम्मान की रक्षा एवं आए दिन हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ एक सशक्त मंच की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि सिंदरी अंचल के पत्रकारों की आवाज उठाने के लिए अब तक कोई मजबूत संगठन नहीं है। जिसके कारण कई बार पत्रकारों को विभिन्न समस्याओं और दबावों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक सशक्त और संगठित मंच का होना समय की मांग है।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन के गठन से क्षेत्र के पत्रकारों को न केवल मजबूती मिलेगी, बल्कि उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए भी एकजुट होकर आवाज बुलंद की जा सकेगी। बैठक में सर्वसम्मति से “झारखंड पत्रकार संघ, सिंदरी अंचल” नामक संगठन के गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि जल्द ही संगठन की अगली बैठक आयोजित कर उसकी कार्यकारिणी, कार्यक्रमों और भविष्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ताकि क्षेत्र के पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए ठोस पहल की जा सके। बैठक में भौंरा, पाथरडीह, चासनाला, जयरामपुर व लोदना क्षेत्र के कई पत्रकार उपस्थित थे। इनमें प्रमुख रूप से कुमार राजन, अरविंद सिंह, गणेश तिवारी, नागेश्वर पासवान, राजेंद्र प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, सतीश सिंह, गुलजार आलम, मनोज साव, शशि मिश्रा, राहुल मिश्रा समेत अन्य पत्रकार शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top