झरिया में भूधसान से घर क्षतिग्रस्त, झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति ने किया निरीक्षण 

Advertisements

झरिया में भूधसान से घर क्षतिग्रस्त, झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति ने किया निरीक्षण 

 

सुरक्षित पुनर्वास की मांग 

डीजे न्यूज,

तिसरा, धनबाद : झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में झरिया स्थित चौथाई कूल्ही, धर्मनगर में हुई भूधसान से क्षतिग्रस्त हुए घरों का निरीक्षण करने पहुंचा। इलाके की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। वहां मकानों तथा जमीन में दरार आ गई है और लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।

क्षेत्र के नागरिकों ने बेलगढ़िया के स्थान पर अन्यत्र बसाने की मांग की। झरिया रिवाइज्ड प्लान 2.0 के अंतर्गत नन एलटीएच के प्रत्येक परिवार को 38.92 स्क्वायर मीटर भूमि के साथ 2.5 लाख रुपये नकद और 3 लाख रुपये की क्रेडिट (ऋण) सुविधा दिए जाने का प्रस्ताव है।

झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति ने जिला प्रशासन और बीसीसीएल से मांग की कि उपरोक्त प्रभावित परिवारों को तत्काल आसपास ही कहीं सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए अथवा झरिया रिवाइज्ड प्लान की नीतियों के तहत सुविधा प्रदान की जाए। साथ ही जिस क्षेत्र में विस्थापित किया जाए उसी क्षेत्र में सभी को रोजगार की भी व्यवस्था की जाए।

समिति ने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जरेडा सह उपायुक्त धनबाद से मिलकर अपनी बातों को रखेगा। साथ ही जिस रैयत पर मुकदमा चल रहा है, उसे अविलंब लोक अदालत अथवा न्यायिक आयोग की स्थापना कर निष्पादन किया जाए।

मौके पर प्रतिनिधिमंडल में राजीव शर्मा, शिवबालक पासवान, आर.के. सिन्हा, गोपाल अग्रवाल, उपेंद्र गुप्ता, श्रीकान्त अम्बष्ट, शिवचरण शर्मा, रवि केशरी, रमेश अग्रवाल, एजाज आलम आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top