बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

संस्थापक प्राचार्य की दिवंगत पत्नी की याद में शोकसभा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बीबीएम डिग्री कॉलेज में शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। संस्थापक प्राचार्य डॉक्टर विप्लव कुमार भट्टाचार्य की पत्नी सांत्वना भट्टाचार्य के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।  मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई । शोक सभा में प्राचार्य डॉ जितेंद्र महतो के अलावा कॉलेज के अन्य प्राध्यापक तथा कर्मचारी मौजूद थे।
————————————————


दिव्यांगजनों के आधार कार्ड बनाने के लिए लगा शिविर

बलियापुर: प्रखंड कार्यालय में  शनिवार को दिव्यांग जनों के आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी एवं बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने किया। इस अवसर पर बीपीआरओ मोहम्मद आलम, सीडीपीओ अलका रानी आदि थे। बीडीओ ने बताया कि इस विशेष शिविर में 50 से भी अधिक दिव्यांग जनों का आधार कार्ड बनवाया गया है। दिव्यांग जनों को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए शिविर में व्हीलचेयर के साथ-साथ दो सवारी वाहनो की व्यवस्था की गई थी ताकि वैसे जरूरतमंद लोगों को उन्हें घर तक छोड़ा जा सके।
————————————————
मुकुंदा विद्युत सब स्टेशन में लगा शिविर

बलियापुर: मुकुंदा विद्युत सब स्टेशन में शनिवार को शिविर लगाया गया।  शिविर में लाइन एक्सटेंशन, बिल संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट एवं मीटर से संबंधित कुल 25 मामले आए। इसमें से 10 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। शेष मामलों की जांच के बाद निष्पादन की बात कही गई । शिविर में सहायक विद्युत अभियंता सुजीत कुमार के अलावा विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
————————————————-
दिवंगत मदन सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

बलियापुर: धनबाद-बोकारो क्षत्रीय समाज की ओर से गोलमार गांव में शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में दिवंगत
ठाकुर मदन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
मौके पर एस सिंह, युद्धेश्वर सिंह, अतुल सिंह, मनोज सिंह, नेवालाल सिंह, जीत लाल सिंह आदि थे।
———————————————-
भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया बखान

बलियापुर:  कोनारटांड़ में चल रहे अखंड हरि कीर्तन में लोगों की काफी भीड़ जुट रही है। अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार की शाम निरसा के रंग कीर्तन दल ने आकर्षक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। गायिका मिठू दास ने प्रवचन के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीला का वर्णन किया। जिससे श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। मौके पर कमेटी के विद्याधर महतो, मुक्तेश्वर, गौरी नाथ, भोलानाथ प्रमाणिक, शंकर प्रमाणिक, सुरेश महतो, दिनेश महतो, विजय चौधरी, शंकर महतो समेत सैकड़ो थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top