गिरिडीह में रविवार को लगेगा निःशुल्क कैंसर जांच शिविर
शिविर का लाभ उठाएं : निर्मल झुनझुनवाला
डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिले में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम गिरिडीह एवं गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 12 अप्रैल रविवार को सुबह 11:30 से शाम 4:30 बजे तक श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों की जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा है कि कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर इलाज आसान हो जाता है। इसलिए इस शिविर को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया गया है।
शिविर श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम, गिरिडीह में आयोजित होगा।