गर्मी में जल संकट से निपटने को लेकर टुंडी में मंथन, खराब चापानल प्राथमिकता पर ठीक करने के निर्देश

Advertisements

गर्मी में जल संकट से निपटने को लेकर टुंडी में मंथन, खराब चापानल प्राथमिकता पर ठीक करने के निर्देश

डीजे न्यूज,

टुंडी, धनबाद : शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार टुंडी में जल जीवन मिशन सह स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रखंड जल एवं स्वच्छता समिति टुंडी की बैठक बीडीओ विशाल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गर्मी में जल संकट से निपटने, प्रखंडों में टीम बनाने तथा छोटी समस्याओं को स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान कराने, मौजूदा जल स्रोतों को बेहतर करने और पाइपलाइन व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया।

बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गर्मी में खराब चापानल को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर सुचारु रूप से चालू करें ताकि ग्रामीण आने वाली प्रचंड गर्मी में प्यासे न रहें। साथ ही उन्होंने पेयजल के अन्य स्रोतों के अलावा स्वच्छता पर कई दिशा निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ विशाल कुमार पांडेय के अलावा मुखिया जय नारायण मंडल, अजीमुद्दीन अंसारी, मंसू रजक, प्रखंड समन्वयक प्रेम सिन्हा, प्रभारी बीपीआरओ बबलेश शाह, समन्वयक गौरी शंकर यादव, पंचायत सचिव बबलू बनर्जी, मुन्ना धोबी, दिनेश हजाम, करमचंद तुरी, माणिक मंडल, नीरज सिन्हा, रामबालक राय, मुखिया प्रतिनिधि बुधन हेम्ब्रम, आजाद अंसारी सहित प्रखंड जल एवं स्वच्छता समिति के कई अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top