


र्जी मैनपावर बजट के विरोध में सिमेवा की चेतावनी, आठ मई को सत्याग्रह का ऐलान 
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : फर्जी मैनपावर बजट के विरोध में बुधवार को सिमेवा के बैनर तले क्षेत्रीय कमेटी की बैठक बेड़ा कोलियरी में आयोजित की गई। बैठक में दर्जनों की संख्या में सिमेवा के सदस्य शामिल हुए और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिमेवा के केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह एवं बीसीसीएल जोन के अध्यक्ष सह बस्ताकोला क्षेत्रीय सचिव बुधू यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि बस्ताकोला एरिया में वर्ष 2026-27 का मैनपावर बजट यदि सही करियर ग्रोथ के अनुसार नहीं बनाया गया तो 8 मई को केओसीपी कार्यालय एवं बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय पर एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रबंधन मैनपावर बजट को सही तरीके से तैयार करे और हर कैटेगरी व ग्रेड के अनुसार वैकेंसी दर्शाई जाए। अन्यथा सिमेवा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
बैठक में विनय सिंह, राम बदन राम, भगवान प्रसाद नोनिया, कारू दास, सुरेश साव, डब्लू, गोकुल साव, सत्यनारायण साव, यादव चक्रवर्ती, सकलदेव यादव, कैलाश सिंह, दिनेश कुमार मिश्रा, रंजीत शर्मा आदि उपस्थित थे।



