



भाजपा की विकास यात्रा पर दुमका में संगोष्ठी
कार्यकर्ताओं को मिला संगठन सुदृढ़ करने का संदेश
डीजे न्यूज, दुमका : भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पुराने भाजपा कार्यालय में “भाजपा की विकास यात्रा” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरवकांत एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल उपस्थित रहे।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना देश में एक वैचारिक क्रांति के रूप में हुई थी, जिसका उद्देश्य राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों को धरातल पर उतारना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संघर्ष और समर्पण के बल पर विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में पहचान बनाई है। केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

वहीं वर्तमान जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो निस्वार्थ भाव से संगठन को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मण्डल, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरवकांत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री जयसवाल, नीतू झा, अजय वर्मा, दीप्तांशु कोचगवे, दिनेश सिंह, मनीष कुमार, रंजना उपाध्याय, रानी सिंह, दर्शन हेमब्रम, संतोष ढीवर, सुजीत यदुवंशी, फारूक अनवर, राजेश वर्मा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


