ओबीसी कोल कर्मियों की मांगों पर बनी सहमति, धरना टला

Advertisements

ओबीसी कोल कर्मियों की मांगों पर बनी सहमति, धरना टला

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : धनबाद में ओबीसी कोल एम्प्लॉय एसोसिएशन की 12 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को कोयला भवन स्थित निदेशक (कार्मिक) सभागार में प्रबंधन के साथ वार्ता हुई। वार्ता के दौरान प्रबंधन द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद मंगलवार को मुख्यालय गेट पर प्रस्तावित धरना कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

बैठक में प्रबंधन की ओर से निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया, महाप्रबंधक विभागाध्यक्ष एवं औद्योगिक संबंध सुरेंद्र भूषण, ओबीसी लाइजनिंग अधिकारी मनीष साहू, प्रबंधक मानव संसाधन, कार्मिक मानव संसाधन शेख माशूक तथा कार्मिक प्रबंधक मानव संसाधन मनीष सिंह मौजूद थे। वहीं एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष रामदुलार सिंह, महासचिव भोलानाथ यादव, संयुक्त महासचिव सुभाष माली, कार्यकारी अध्यक्ष दयाराम सिंह यादव, बीसीसीएल जिला अध्यक्ष मदन राम, जितेंद्र कुमार राय (जिला महासचिव), हरि पद रवानी तथा वरीय नेता रामनाथ गोप उपस्थित रहे।

वार्ता में प्रबंधन ने सभी प्रमुख मांगों के निष्पादन पर सहमति जताई। इसमें सरफेस कार्य पद्धति का नियमितीकरण, इलायची देवी (पति स्व. राम प्रसाद यादव) को मॉनेटरी कंपनसेशन, रामनाथ गोप से संबंधित सीनियर-जूनियर आरएलसी आदेश का शीघ्र निपटारा, 16 से 28 फरवरी 2022 के बीच बकाया वेतन का भुगतान (सेवानिवृत्त एवं कार्यरत सभी कर्मियों को), रामदुलार सिंह की वरीयता सूची में सुधार, वेलफेयर कमेटी में ओबीसी को शामिल करना तथा ड्रेस कोड के तहत सभी कर्मियों को धुलाई भत्ता देने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top