प्लस टू शिक्षक संघ की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

Advertisements

प्लस टू शिक्षक संघ की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में गिरिडीह प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह में हुई। कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। सर्वप्रथम गिरिडीह प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह के प्रभारी प्राचार्य के रूप में दयानंद कुमार के एक वर्ष पूर्ण होने और इस दौरान विद्यालय के आधारभूत संरचना एवं पठन-पाठन में स्थानीय विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, उपायुक्त रामनिवास यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद के सहयोग से सकारात्मक सुधार करने हेतु उन सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया।

सभी सदस्यों ने सरकार से सभी प्लस टू उच्च विद्यालयों में विज्ञान एवं वाणिज्य संख्या के लिए अंग्रेजी माध्यम की बुक आपूर्ति करने की मांग की। विदित हो कि वर्तमान समय में विज्ञान एवं वाणिज्य संख्या में भी हिंदी माध्यम की पुस्तक सरकार द्वारा दी जाती है जो छात्रों के लिए अनुपयोगी है। पीजीटी शिक्षकों को वरीय वेतनमान में प्रोन्नति देने के लिए नगर विकास मंत्री से प्लस टू शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल के शीघ्र मिलने पर सहमति बनी। पूर्व की भांति ग्रीष्म काल (अप्रैल से जून माह) में विद्यालय संचालन समय अवधि 6:30 बजे सुबह से 11:30 बजे तक करने की मांग की सरकार से की गई। बैठक का संचालन जिला सचिव ऋषिकांत सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन रेणू कुमारी एवं प्रभारी प्राचार्य दयानन्द कुमार ने किया। बैठक में दयानंद कुमार, आदित्य कुमार झा, बलवंत सिंह, कार्तिक प्रसाद वर्मा, सुरेश कुमार रजक, मिथिलेश कुमार, सुनील कुमार, कृष्ण मुरारी, रेणू कुमारी, नूतन शर्मा सहित कई पीजीटी शिक्षक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top