रेलवे से जुड़ी खबरें:-

Advertisements

रेलवे से जुड़ी खबरें:-

07, 10 और 12 अप्रैल को भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू रद

डीजे न्यूज, धनबाद: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रॉलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य  के चलते 07 अप्रैल, 10 अप्रैल एवं 12 अप्रैल को गाड़ी संख्या 68079/ 68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू के परिचालन को निरस्त किया जाएगा l
————————————————
कोडरमा- पारसनाथ- गोमो के रास्ते चलेगी पटना- चर्लपल्ली- पटना स्पेशल

धनबाद: यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु पटना- चर्लपल्ली के मध्य कोडरमा- पारसनाथ- गोमो के रास्ते पटना- चर्लपल्ली- पटना स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा। विवरण में देखिए ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन  तथा विस्तारित तिथि।
03253पटना- चर्लपल्ली स्पेशल,सोमवार, बुधवार,08 अप्रैल से
27 मई तक।
03254चर्लपल्ली- पटना स्पेशल,बुधवार, 15 अप्रैल से    27 मई तक।
03255चर्लपल्ली – पटना स्पेशल,शुक्रवार, 10 अप्रैल से 29 मई तक।
——————————————

धनबाद के रास्ते चलेंगी स्पेशल ट्रेन

धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के मद्देनजर धनबाद- गोमो-  पारसनाथ- हजारीबाग रोड- कोडरमा के रास्ते 01 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। देखिए ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथा परिचालन की तिथि का विवरण।
04157कानपुर-कोलकाता स्पेशल,सोमवार,06 अप्रैल से 29 जून तक।
04158कोलकाता- कानपुर स्पेशल,मंगलवार,07 अप्रैल से 30 जून तक।
———————————————

धनबाद-कोडरमा होकर एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन

धनबाद: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर धनबाद- कोडरमा के रास्ते 01 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन,परिचालन की तिथि।
09709खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल,मंगलवार,07 अप्रैल से 30 जून तक।
09710हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल,बुधवार,08 अप्रैल से 01 जुलाई तक।
—————————————————-
समर स्पेशल ट्रेन से उठाएं पुणे और मुंबई का आनंद

धनबाद: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा दानापुर से पुणे एवं मुंबई तथा समस्तीपुर से मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। देखिए विवरण।

गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे-दानापुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी- जबलपुर-भुसावल के रास्ते प्रतिदिन) – गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल 15 जुलाई तक प्रतिदिन पुणे से 15.30 बजे खुलकर दूसरे दिन 23.00 बजे डीडीयू, तीसरे दिन   00.16 बजे बक्सर, 01.00 बजे आरा रूकते हुए 02.45 बजे दानापुर पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 17 जुलाई तक प्रतिदिन दानापुर से 05.00 बजे खुलकर 05.30 बजे आरा, 06.43 बजे बक्सर एवं 08.55 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन  18.15 बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 01143/01144 लोकमान्य तिलक-दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते प्रतिदिन) – गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल 15 जुलाई  तक प्रतिदिन लोकमान्य तिलक से  10.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 16.40 बजे बक्सर, 17.40 बजे आरा रूकते हुए 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 16 जुलाई तक प्रतिदिन दानापुर से 21.30 बजे खुलकर 22.10 बजे आरा, 22.50 बजे बक्सर, दूसरे दिन 02.05 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 07.45 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते/ साप्ताहिक) – गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 21 अप्रैल से  14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 16.35 बजे बक्सर, 17.35 बजे आरा, 18.30 बजे दानापुर, 18.55 बजे पाटलिपुत्र, 19.30 बजे सोनपुर, 19.55 बजे हाजीपुर एवं 21.15 बजे मुजफ्फरपुर रूकते हुए  23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरूवार को समस्तीपुर से 03.00 बजे खुलकर  04.20 बजे मुजफ्फरपुर, 05.15 बजे हाजीपुर, 05.30 बजे सोनपुर, 06.10 बजे पाटलिपुत्र, 06.48 बजे दानापुर, 07.20 बजे आरा, 08.10 बजे बक्सर एवं 10.50 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 16.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी ।
—————————————————-

सोगरिया- धनबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन 16 अप्रैल से

धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के मद्देनजर गोमो- पारसनाथ- कोडरमा के रास्ते 01 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। देखिए विवरण।

ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन,परिचालन की तिथि।
09821सोगरिया-धनबाद स्पेशल,गुरुवार,16 अप्रैल से 09 जुलाई तक।
09822धनबाद-सोगरिया स्पेशल,शनिवार,18 अप्रैल से 11 जुलाई तक।

 

 

 

 

 

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top