विश्वनाथ नर्सिंग होम में जटिल पेनक्रियाज ऑपरेशन सफल

Advertisements

विश्वनाथ नर्सिंग होम में जटिल पेनक्रियाज ऑपरेशन सफल

डीजे न्यूज, गिरिडीह : बरमसिया स्थित श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में सोमवार को पेनक्रियाज से जुड़ी जटिल पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन डॉक्टर नीरज डोकानिया और उनकी टीम द्वारा करीब 4 से 5 घंटे की मेहनत के बाद सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

बताया गया कि देवरी प्रखंड के हरिरायडीह गांव निवासी गजाधर यादव की पत्नी रीता देवी लंबे समय से पथरी की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं। उनके पेनक्रियाज, लीवर और पित्त की थैली में अलग-अलग पथरी होने के कारण उन्हें लगातार असहनीय दर्द रहता था।

परिजनों के अनुसार, गजाधर यादव अपनी पत्नी को गिरिडीह के कई अस्पतालों के साथ-साथ रांची तक इलाज के लिए ले गए, लेकिन कहीं भी सफल ऑपरेशन नहीं हो पाया। बाद में जानकारी मिलने पर वे श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम पहुंचे, जहां डॉक्टर से परामर्श के बाद ऑपरेशन कराया गया।

ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती हैं। इस संबंध में डॉक्टर नीरज डोकानिया ने बताया कि यह जटिल ऑपरेशन था, जिसे टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया। वहीं, गजाधर यादव ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top