



टिकट चेकिंग कर्मियों को मिला उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र
डीजे न्यूज, धनबाद: डीआरएम कार्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। टिकट जांच अभियान के दौरान बेहतर कार्य करने वाले 12 कर्मी और एक मुख्य माल पर्यवेक्षक को सम्मानित किया गया।
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र प्रदान किया। इन रेल कर्मियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सराहनीय प्रदर्शन किया है। वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मी राजस्व वृद्धि में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये कर्मी रेलवे की “फ्रंटलाइन टीम” का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनके अथक प्रयासों से रेलवे न केवल अधिक अनुशासित बल्कि आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ हो रहा है। इस अवसर पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक/धनबाद, एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/टिकट चेकिंग भी उपस्थित थे।


