




रेलवे की खबरें:-
ट्रेनों के समय में आंशिक संशोधन
डीजे न्यूज, धनबाद :भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस तथा धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के समय में तत्काल प्रभाव से आंशिक संशोधन किया गया है।
गाड़ी संख्या 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस, राउरकेला स्टेशन 03:35 बजे पहुंचेगी तथा 03:40 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, हटिया स्टेशन पर 20:10 बजे पहुंचेगी तथा 20:15 बजे प्रस्थान करेगी।
उक्त संशोधनों के अतिरिक्त सभी अन्य समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे।
————————————-
एलेप्पी- धनबाद एक्सप्रेस के मार्ग में किया गया परिवर्तन
धनबाद : दक्षिण रेलवे के सेलम मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर 29 मार्च को एलेप्पी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13352 एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस का परिचालन इरुगूर-पोत्तनूर-सुरतकल स्टेशनों के रास्ते किया जायेगा। उक्त तिथि को एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस का कोयम्बत्तूर स्टेशन पर ठहराव को अस्थायी रूप से स्थगित किया जाएगा तथा पोत्तनूर स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहराव दिया जाएगा।



