




प्रखंड व कलस्टर स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: निहार शांति पाठशाला की ओर से मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रखंड एवं क्लस्टर स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में लगभग 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चयनित प्रतिभागियों को एडीपीओ आशीष कुमार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में
जिला समन्वयक अमर राठौर, विभिन्न प्रखंडों के बीपीओ, बीआरपी तथा अलग-अलग क्लस्टरों से सीआरपी उपस्थित थे।
ओसीबीडी कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम है, जो राज्य के उत्कृष्ट जिलों, प्रखंडों एवं क्लस्टरों को सम्मानित करता है।
इसका मुख्य उद्देश्य मातृभाषा के माध्यम से अंग्रेज़ी सीखने को बढ़ावा देना है, जिससे बच्चों की भाषा दक्षता और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का माध्यम बना, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।



