कलश यात्रा से दूधिया और वीरसिंहपुर का माहौल हुआ भक्तिमय

Advertisements

कलश यात्रा से दूधिया और वीरसिंहपुर का माहौल हुआ भक्तिमय

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दूधिया के सहीस टोला में नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निर्मित मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश लेकर महिला व युवतियां इलाके का भ्रमण करते हुए दूधिया जोड़ियां पहुंची। यहां पंडित बनमाली बनर्जी ने वेद मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जलभरण करवाया। श्रद्धालु वापस उसी रास्ते कलश लेकर मंदिर परिसर पहुंचे और कलश स्थापित की गई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे।
कलश यात्रा में सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, मुखिया उत्तम चौबे, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, प्रदीप उपाध्याय, विद्युत चक्रवर्ती, आशीष मुखर्जी समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर  वीरसिंहपुर गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भी कलश यात्रा निकाली गई ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top