




बगोदर के औंरा में विवाहिता की संदेहस्पद मौत, दहेज हत्या का आरोप
डीजे न्यूज, बगोदर(गिरिडीह) : बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा पंचायत के टोंगरीतर में सोमवार को एक विवाहिता की संदेहस्पद मौत हो गई। सूचना मिलने पर बगोदर थाना के सब इन्सपैक्टर अभिजित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका का नाम 22 वर्षीय राजिया प्रवीण है।
मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
वहीं मृतका की मां चौधरीबांध पंचायत के उल्लीबार गांव के नुरेजा खातून ने उनके ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। नुरेजा खातून ने बताया कि राजिया प्रवीण का मुस्लिम रिति रिवाज के साथ अप्रैल 2024 को औंरा निवासी मौजिम अंसारी के साथ शादी किया था। शादी के बाद से कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक चला, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
पुलिस जांच में जुटी
वहीं बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



