दिव्यांग जनों के लिए प्रखंडों में लगेगा विशेष आधार शिविर

Advertisements

दिव्यांग जनों के लिए प्रखंडों में लगेगा विशेष आधार शिविर

डीजे न्यूज, धनबाद: अधार कार्ड नहीं रहने के चलते केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित दिव्यांगजनों के लिए प्रखंडों में विशेष आधार शिविर लगाया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इसमें कुछ दिव्यांग ऐसे भी हैं जो आधार केंद्र तक जाने में सक्षम नहीं है। इसलिए उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर उनके लिए प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में विशेष आधार शिविर का आयोजन कर दिव्यांग जनों का आधार कार्ड बनाया जाएगा।

निरसा प्रखंड में 10 अप्रैल, बलियापुर में 11 अप्रैल, धनबाद प्रखंड में 13 अप्रैल, तोपचांची प्रखंड में 15 अप्रैल, टुंडी में 16 अप्रैल, पूर्वी टुंडी में 17 अप्रैल, गोविंदपुर में 18 अप्रैल, कलियासोल में 20 अप्रैल, एग्यारकुंड में 21 अप्रैल तथा बाघमारा प्रखंड में 22 अप्रैल को दिव्यांग जनों के लिए विशेष आधार शिविर का आयोजन प्रखंड के आधार केंद्रों पर किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top