




निर्धारित रूट का पालन करे सभी अखाड़ा कमिटी : सुदिव्य सोनू
रामनवमी को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू ने की बैठक, दिए निर्देश
डीजे न्यूज, गिरिडीह : आगामी रामनवमी त्योहार को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा कमिटियों के साथ बैठक की। यह बैठक नये परिषदन भवन में आयोजित की गई।
बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी अखाड़ा कमिटियों को निर्धारित रूट के अनुसार जुलूस एवं अखाड़ा निकालने का निर्देश दिया। उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने की अपील भी की।
इस दौरान विभिन्न अखाड़ा कमिटियों के सदस्यों ने अपने-अपने विचार एवं समस्याओं को रखा तथा उनके समाधान की मांग की।
बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अलावा एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी कौसर अली, नीरज कुमार सिंह समेत नगर, मुफस्सिल व पचंबा थाना प्रभारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।



