कन्यादान योजना से पड़ी थी राधास्वामी संगठन की नींव : मुकेश सिन्हा

0

कन्यादान योजना से पड़ी थी राधास्वामी संगठन की नींव : मुकेश सिन्हा 

12 योजनाएं चलाकर ग्रामीणों का बदला जा रहा जीवन स्तर, जैनामोड़ समेत झारखंड के चार जिलों में चला प्रशिक्षण शिविर

डीजे न्यूज, गिरिडीह : राधास्वामी संगठन ने रविवार को द होटल सनसाइन पैलेस, जैनामोड़, बोकारो में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसके मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा और विशिष्ट अतिथि संगठन के जोनल हेड निरंजन मिश्रा थे। इसमें राधास्वामी संगठन के गिरिडीह नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार (सुबोध सिंह), धनबाद जिला अध्यक्ष दीपनारायण, नवीन, गिरिडीह कार्यालय प्रभारी अमित कुमार, पंचायत प्रतिनिधि अरविंद कुमार आदि उपस्थित हुए।

प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि

आज झारखंड के कुल चार जिले बोकारो, हजारीबाग, पाकुड़ और लातेहार में संगठन का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन के विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी शिविर में उपस्थित बोकारो जिले के साक्षरता मिशन के पदाधिकारी व कर्मियों के बीच दी गई। मुकेश सिन्हा ने बताया कि पूरे झारखंड राज्य के साक्षरता मिशन के पदाधिकारी व कर्मी हमारे संगठन में विलय हो गए हैं।

इसके बाद संगठन की सभी योजनाओं को पूरे झारखंड के ग्रामीणों तक प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश में पहुंचाना है ताकि झारखंड एक सशक्त राज्य बन सके। बताया गया कि राधास्वामी संगठन के द्वारा कुल 12 योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सभी योजनाएं धरातल पर है। इन योजनाओं का लाभ कई ग्रामीणों को दिया गया है। संगठन की नींव 2010 में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने रखी थी।

उनकी कोई अपनी बहन नहीं थी। तभी उन्होंने सोचा कि भारत की हर एक बच्ची हमारी बहन होगी। इस सोच को लेकर उन्होंने कन्यादान योजना से इस संगठन की शुरुआत की थी। आज के दिन मे संगठन के द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस शिविर में राधास्वामी संगठन के पदाधिकारियों के साथ साक्षरता मिशन के कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *