



तिसरा पुलिस ने शिक्षक से मोबाइल छिनतई का किया खुलासा, युवक हिरासत में, मोबाइल बरामद 
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद :
तिसरा थाना क्षेत्र के चांद कुइया कॉलोनी निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह के साथ पिछले दिनों जीएन पब्लिक स्कूल के पास हुई मोबाइल छिनने की घटना में तिसरा पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उसके पास से मोबाइल भी बरामद हो गया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
बताते हैं कि पूर्व प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह सब्जी खरीद कर अपने घर एमओसीपी से जा रहे थे। इस दौरान जीएन पब्लिक के पास उक्त युवक ने धक्का देकर जमीन पर पटक दिया और उनके पॉकेट से मोटरोला का मोबाइल कीमत लगभग 11000 छीनकर भाग गया। इस संबंध में शिवकुमार सिंह ने तिसरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के बाद पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी और आज उसको पकड़ा गया।
इस संबंध में तीसरा थाना प्रभारी से पूछने पर कहा कि हिरासत में लिया गया है, आगे की प्रक्रिया जारी है। इधर इस संबंध में पूर्व प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह से पूछने पर बताया कि वह थाना गए थे और जो मोबाइल उनसे छिन गया, वह मोबाइल उक्त लड़का के पास था। उन्होंने कहा कि पुलिस पर भरोसा पूरा था, पुलिस को धन्यवाद दिए।



