ईद, रामनवमी व चैती छठ को लेकर तिसरा में शांति समिति की बैठक, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

Advertisements

ईद, रामनवमी व चैती छठ को लेकर तिसरा में शांति समिति की बैठक, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

डीजे न्यूज, डीजे न्यूज़ तिसरा(धनबाद) : ईद, रामनवमी एवं चैती छठ पर्व को लेकर तिसरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानेदार सुमन कुमार ने की, जबकि संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में गणमान्य समाजसेवी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए थानेदार सुमन कुमार ने कहा कि सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारा कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि यदि कोई शराब का सेवन करते या नशे की हालत में पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा और डीजे बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और धर्म से जुड़े भ्रामक संदेश व्हाट्सएप या फेसबुक पर साझा न करें, जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

सुमन कुमार ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन हर समय लोगों की सेवा के लिए तत्पर है।

बैठक में हीरालाल मोदक, बसंत ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, नवीन ठाकुर, योगेश यादव, त्रिलोचन ठाकुर एवं पत्रकार उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top