आरएसपी कॉलेज भवन निर्माण के टेंडर में देरी का मामला विधानसभा में उठा

Advertisements

आरएसपी कॉलेज भवन निर्माण के टेंडर में देरी का मामला विधानसभा में उठा

डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने झरिया क्षेत्र में प्रस्तावित आरएसपी कॉलेज भवन निर्माण के टेंडर में हो रही देरी का मामला सदन में उठाया।

विधायक रागिनी ने सदन को अवगत कराया कि लगभग 64 करोड़ 23 लाख 37 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वपूर्ण कॉलेज भवन के लिए पिछले दो वर्षों में दो बार टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन अब तक टेंडर खोला ही नहीं गया है। उन्होंने इसे क्षेत्र के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।

सदन में प्रश्न उठाते हुए रागिनी सिंह ने सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा कि आखिर किन कारणों से टेंडर प्रक्रिया को रोका गया है और इसे कब तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झरिया जैसे शैक्षणिक रूप से पिछड़े क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे का विकास अत्यंत आवश्यक है, लेकिन सरकारी उदासीनता के कारण यह परियोजना अधर में लटकी हुई है।

विधायक ने अध्यक्ष के माध्यम से सरकार से मांग की कि टेंडर प्रक्रिया को अविलंब खोला जाए और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top