




रोटी बैंक यूथ क्लब ने पेश की मानवता की मिसाल
आपातकालीन स्थिति में मरीजों को रक्तदान कर बचाई जिंदगी
डीजे न्यूज, धनबाद: रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद ने मानवता की उत्कृष्ट मिसाल कायम की है। बुधवार को आपातकालीन स्थिति में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों की सहायता रक्तदान कर सराहनीय कार्य किया। कुछ जरूरतमंद मरीजों को रक्त की आवश्यकता थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए संस्था के सदस्यों एवं सहयोगियों ने बिना समय गंवाए आगे बढ़कर रक्तदान किया और समय पर सहायता उपलब्ध कराई।
इस पुनीत कार्य में राधिका पंडित, राहुल पंडित, अमन राज, प्रवीण गिरी, ऋषव एवं विष्णु महेश ने रक्तदान किया।
इनका रक्त से शेफाली कुमारी, बीरेंद्र हांसदा, अयान कुमार, राधा कुमारी एवं मुनिया देवी (एक रिक्शा चालक की पत्नी) के लिए जीवनदायिनी साबित हुई।
संस्था के अध्यक्ष रवि शेखर एवं नीलकमल खवास ने बताया कि यह कोई पूर्व नियोजित शिविर नहीं था, बल्कि एक अत्यंत आपातकालीन परिस्थिति थी, जिसमें त्वरित निर्णय लेकर सहायता करना आवश्यक था। सभी रक्तदाताओं ने निस्वार्थ भाव से आगे आकर सच्ची मानवता का परिचय दिया।



