उप विकास आयुक्त ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ विजय कुमार यादव बने उपाध्यक्ष अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को दिलाई शपथ

Advertisements

उप विकास आयुक्त ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ

विजय कुमार यादव बने उपाध्यक्ष

अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को दिलाई शपथ

डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त  सन्नी राज ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में चिरकुंडा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  सुनीता देवी एवं सभी 21 वार्ड पार्षदों को समाहरणालय के तृतीय तल पर स्थित कमरा नंबर 314 – 315 स्थित सभागार में शपथ दिलाई।

सर्वप्रथम उन्होंने चिरकुंडा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता देवी को शपथ दिलाई। इसके बाद चिरकुंडा नगर परिषद के सभी 21 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी की गई। तत्पश्चात विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई। जबकि दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित किया गया। तत्पश्चात 1:45 बजे से 2:15 बजे तक मत पत्र की तैयारी की गई। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए मतदान किया गया। मतगणना के बाद निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गी।

जिसमें  विजय कुमार यादव विजय घोषित किए गए। चिरकुंडा नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मोहम्मद जियाऊल अंसारी ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र सौंपा। विजय कुमार यादव को 12 वोट प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर मोहम्मद जियाउद्दीन को 9 वोट प्राप्त हुए। इसके बाद चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त  सन्नी राज, निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मोहम्मद जियाऊल अंसारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कलियासोल  जय प्रकाश नारायण, अंचल अधिकारी  अशोक कुमार सिन्हा, संदीप कुमार महतो,  अजय कुमार महतो, राजेंद्र राय व सभी 21 वार्ड के पार्षद उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top