Advertisements





महाधिवेशन को भव्य और ऎतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सुड़ी समाज कल्याण समिति की बैठक बुधवार को केंदुआडीह में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धनंजय मंडल ने की। बैठक में 23 मार्च को धनबाद में प्रस्तावित महाधिवेशन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने पर विचार विमर्श किया गया। सुड़ी जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करने के लिए विधायक जयराम महतो द्वारा विधानसभा में मामले को उठाए जाने पर उन्हें बधाई दी गई । संचालन समिति के प्रखंड सचिव काशीनाथ मंडल कर रहे थे। बैठक में गौर मंडल, दशरथ मंडल, अजीत मंडल, गोपीनाथ मंडल, पिंटू मंडल, मानिक मंडल, फनी मंडल, जीतू मंडल, अनीता मंडल, प्रोफेसर प्रमोद मंडल, विजय मंडल, ममता मंडल आदि थे।



