




मिसिर बेसरा का सरेंडर कराएं नहीं तो उसका हश्र अनल दा जैसा होगा
नक्सली के घर जाकर पुलिस ने परिजनों को किया आगाह
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : एक करोड़ के इनामी व भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य
मिसिर बेसरा के सरेंडर के लिए पुलिस ने उसके परिजनों पर दबाव बनाया है। इसी तरह का दवाब साहेब राम पर भी बढ़ा था। वह प्रशासन के दवाब का एक साल भी नहीं झेल पाया। मिसिर बेसरा पर सरेंडर करने का दवाब बढ़ाने को ले मंगलवार को एएसपी सुरजीत कुमार और एसडीपीओ सुमित प्रसाद पूरी पुलिस टीम के साथ मिसिर बेसरा के गांव मदनाडीह पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों ने उनके स्वजन उनके भाई सहित अन्य से मुलाकात की और स्पष्ट संदेश दे दिया कि उसे किसी भी तरह सरेंडर करने को कहें।अन्यथा साहेब राम, अनल दा जैसा हाल न हो। साथ ही सरेंडर पॉलिसी के बारे में भी मिसिर बेसरा के स्वजनों को जानकारी दी गई।



