सामूहिक प्रयास से करेंगे बच्चों का सर्वांगीण विकास: उपायुक्त

Advertisements

सामूहिक प्रयास से करेंगे बच्चों का सर्वांगीण विकास: उपायुक्त

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा जिला में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने हेतु सहायक शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने, बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने तथा शिक्षण वातावरण को सकारात्मक बनाने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों को बताया गया कि विद्यालय में बच्चों में शिक्षकों के प्रति आदर तथा अनुशासन सीखना, आने वाले बच्चों का स्वागत करना, उनका जन्मदिन मनाना तथा विद्यालय में अपनापन का माहौल बनाना बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में सहायक होगा।

प्रशिक्षण में नो कॉस्ट – लो कॉस्ट गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों को जिम्मेवारी पंजी रखने का भी निर्देश दिया गया, जिसमें विद्यालय से संबंधित सभी गतिविधियों एवं कार्यों का रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा। बच्चों को मनोरंजन के साथ साथ शिक्षा देने पर भी जोर दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top