महशर इमाम और सच्चिदानंद सिंह कांग्रेस से निष्का

Advertisements

महशर इमाम और सच्चिदानंद सिंह कांग्रेस से निष्कासित

 

पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर अनुशासन समिति के चेयरमैन डॉ रामेश्वर उरांव ने की कार्रवाई

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के कांग्रेस नेता महशर इमाम और पूर्व जिला महासचिव सच्चिदानंद सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कांग्रेस से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन डॉ रामेश्वर उरांव ने यह कार्रवाई की है।

जमुआ के महशर इमाम एवं गिरिडीह के सच्चिदानंद सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायत मिलने के बाद पार्टी ने शो-कॉज किया था। दोनों ने शो-कॉज का जवाब भी दिया था। प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन डॉ रामेश्वर उरांव ने दोनों के जवाब को असंतोषजनक माना और यह कार्रवाई की। डॉ रामेश्वर उरांव ने दोनों को भेजे निष्कासन पत्र में कहा है कि आप दोनों लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियां सोशल मीडिया के माध्यम से चला रहे थे। इस संबंध में जारी कारण बताओ नोटिस का जो जवाब मिला वह असंतोषजनक है। यह कांग्रेस संविधान के अनुशासनात्मक नियम की धारा 04क, ख, डं़ का उल्लंघन है। इस कारण दोनों को तीन-तीन साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। महशर इमाम और सच्चिदानंद सिंह को कांग्रेस से निष्कासित करने की पुष्टि कांग्रेस के गिरिडीह जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने भी की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top