सहायक श्रम आयुक्त से मिला बलियापुर जलापूर्ति योजना के मजदूर बकाया वेतन भुगतान की मांग को सौंपा ज्ञापन एक हफ्ते में भुगतान नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisements

सहायक श्रम आयुक्त से मिला बलियापुर जलापूर्ति योजना के मजदूर

बकाया वेतन भुगतान की मांग को सौंपा ज्ञापन

एक हफ्ते में भुगतान नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

डीजे न्यूज, धनबाद: बलियापुर प्रखंड में जलापूर्ति योजना से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पिछले एक वर्ष से वेतन नहीं मिलने से नाराज मजदूरों ने पानी सप्लाई ठप कर दी है। पंप ऑपरेटर, मैनेजर, गार्ड और अन्य कर्मियों का आरोप है कि संबंधित कंपनी न केवल उनका बकाया वेतन रोककर बैठी है, बल्कि न्यूनतम मजदूरी नियमों का भी उल्लंघन कर रही है। इसके साथ ही मजदूरों का यह भी कहना है कि उनके वेतन से ईपीएफ की कोई कटौती नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि ये सभी कर्मी वर्ष 2016 से लगातार जलापूर्ति योजना में कार्यरत हैं, लेकिन पिछले एक साल से उन्हें भुगतान नहीं मिला, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मंगलवार को भाजपा नेता रमेश राही के नेतृत्व में मजदूरों ने सहायक श्रम आयुक्त और पीएचडी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनका बकाया वेतन नहीं दिया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top