बड़की सरैया नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Advertisements

बड़की सरैया नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

डीजे न्यूज, गिरिडीह : अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने बड़की सरैया नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। समारोह के दौरान सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उन्हें विश्वास के साथ चुना है, इसलिए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को अपने दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की सलाह दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों ने शपथ लेते हुए संविधान के प्रति निष्ठा रखने, अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता से पालन करने तथा जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय निकाय ग्रामीण एवं शहरी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देंगे और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top