देवघर में चौकीदार व होमगार्ड के रिक्त पदों पर जल्द होगी बहाली

Advertisements

देवघर में चौकीदार व होमगार्ड के रिक्त पदों पर जल्द होगी बहाली

डीजे न्यूज, देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में चौकीदार एवं होमगार्ड की नियुक्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में शेष बचे चौकीदार और होमगार्ड के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया की अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए सभी विभागीय प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए। उन्होंने भर्ती से संबंधित विज्ञापन जारी करने, आवेदन प्रक्रिया, भौतिक सत्यापन तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया, ताकि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करें और भर्ती से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top