टुंडी कृषक पाठशाला पहुंचे मथुरा, कार्यों को देखकर हुए प्रसन्न 

Advertisements

टुंडी कृषक पाठशाला पहुंचे मथुरा, कार्यों को देखकर हुए प्रसन्न

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रविवार को टुंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषक पाठशाला का भ्रमण किया और चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पीगरी लेयर चिकेन गाय शेड, बकरी शेड, कृषक प्रशिक्षण भवन, गार्ड रूम, पैक हाउस, बॉयलर चिकेन शेड, कोल्ड स्टोरेज भवन, पोली हाउस, बोरिंग सोलर, रूफ टॉप सोलर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बीन तरबूज और नेपियर ग्रास की खेती को देखकर प्रसन्नता जाहिर की और निर्देश दिया कि इसे और अच्छा से संचालन किया जाए ताकि आसपास के ग्रामीणों को इससे बेहतर लाभ मिले।

इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी डॉक्टर अभिषेक मिश्रा, संस्था के सचिव शशि शेखर मिश्रा, परियोजना निदेशक गिरिधर मिश्रा, प्रोग्राम मैनेजर दिवाकर कुमार, झामुमो नेता बसंत महतो,अनिल कुमार, रंजित कुमार, चंदन कुमार, सूरज कुमार व अन्य मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top