झरिया में निकली भव्य निशान शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं ने बाबा को अर्पित किया निशान

Advertisements

झरिया में निकली भव्य निशान शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं ने बाबा को अर्पित किया निशान

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : चैत्र माह की पापमोचिनी एकादशी के अवसर पर रविवार को झरिया स्थित श्री श्याम मंदिर धाम प्रांगण से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निशान लेकर झरिया शहर का भ्रमण किया और अंत में मंदिर पहुंचकर बाबा को निशान अर्पित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंदिर के पुजारी कैलाश पांडेय ने पूरे विधि-विधान के साथ निशान पूजा संपन्न कराई। वहीं निशान पूजा बिमला देवी और मीरा देवी द्वारा श्रद्धा पूर्वक की गई।

निशान यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्तों ने भक्ति भाव से बाबा के जयकारे लगाए और मंदिर पहुंचकर बाबा को निशान अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रघुवीर गोयल, सचिव शिवकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विवेक सिंघल, सह कोषाध्यक्ष संदीप कथूरिया, विक्की शर्मा, यशवंत अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top