रांची में क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन एकता और युवा पीढ़ी की भागीदारी से ही बढ़ेगा गौरवशाली इतिहास: मेयर संजीव इतिहास, परंपरा और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लें: ब्रजभूषण शरण सिंह

Advertisements

रांची में क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन

एकता और युवा पीढ़ी की भागीदारी से ही बढ़ेगा गौरवशाली इतिहास: मेयर संजीव

इतिहास, परंपरा और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लें: ब्रजभूषण शरण सिंह

डीजे न्यूज, रांची: रांची में रविवार को आयोजित क्षत्रिय गौरव एकता समागम में समाज की समृद्ध परंपरा, शौर्य, त्याग और एकता का स्मरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजभूषण शरण सिंह, धनबाद के मेयर संजीव सिंह तथा जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम शामिल हुए।
वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज की गौरवशाली परंपरा, वीरता और त्याग की भावना को याद करते हुए समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज की एकता और जागरूकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।
मेयर संजीव सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज सदैव से देश और समाज की रक्षा तथा सेवा के लिए अग्रणी रहा है। समाज की एकता और युवा पीढ़ी की भागीदारी से ही हम अपने गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ा सकते हैं।

ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में निहित होती है। हमें अपने इतिहास, परंपरा और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लेना होगा।

लोगों ने समाज की एकता, सामाजिक विकास और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top