आदिवासी परिधान को मिलेगा नया बाजार, “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का उद्घाटन

Advertisements

आदिवासी परिधान को मिलेगा नया बाजार, “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का उद्घाटन

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने रविवार को राजधानी Ranchi के Karamtoli Chowk के समीप “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस शोरूम में पुरुष, महिला और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के ट्राइबल परिधान उपलब्ध होंगे।

शोरूम में आदिवासी साड़ियां, टी-शर्ट, बंडी सहित पारंपरिक आदिवासी पहनावे के कई आकर्षक विकल्प रखे गए हैं। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। आदिवासी पहनावा, ज्वेलरी, व्यंजन और अन्य पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के शोरूम खुलने से लोगों के बीच ट्राइबल परिधान के प्रति रुचि और आकर्षण बढ़ेगा तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी नया बाजार मिलेगा।

इस अवसर पर शोरूम के संचालक आशीष सत्यव्रत साहू ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top