महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

Advertisements

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): चांदकुइयां पंचायत भवन में रविवार को महिलाओं के स्वरोजगार के लिए एमएस ग्रुप द्वारा आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महादेव ने किया। एक महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, मशरूम उत्पादन आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर विधायक ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए इस तरह का प्रशिक्षण जरूरी है। पंचायत की मुखिया लक्ष्मी सिंह,  पूर्व मुखिया मनोज सिंह, सुमन अग्रवाल, आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top