



बलियापुर की खबरें:-
बाहा बोगा महोत्सव में झूमे संताली महिला-पुरुष
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):रघुनाथपुर आदिवासी टोला में शुक्रवार को शगुन बाहा बोगा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नायकी हड़ाम चंद्रकांत मुर्मू द्वारा गांव के जहीर थान में सखवा एवं महुआ के फल फूल से पारंपरिक सारना धार्मिक रीति रिवाज से पूजा की। तत्पश्चात गांव में नृत्य गीत का आयोजन किया गया। संथाली महिला पुरुषों ने नृत्य गीत प्रस्तुत किया। महिला पुरुष सामूहिक रूप से मांदर की थाप पर नाचते गाते रहे। मौके पर पूर्व मुखिया शानी देवी, उप मुखिया प्रतिमा कुमारी महतो, चंद्रकांत मुर्मू, कालिदास सोरेन, भारत टुडू, जलेश्वर सोरेन, गोपीन सोरेन, समीर टुडू, सुनील सोरेन, हरिपाठ सोरेन, बलजीत मुर्मू समेत सैकड़ों थे।
————————————-
जमीन विवाद को लेकर बलियापुर में मारपीट, चार जख्मी
बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के खेतटाड में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में भीम मंडल(50 वर्ष), विनोद मंडल (35 वर्ष), प्रमोद मंडल एवं बबीता मंडल शामिल हैं। सभी जख्मियों को बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बबीता मंडल को शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धमबाद रेफर कर दिया। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से बलियापुर थाना में अलग-अलग लिखित शिकायत देकर एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



