ओबीसी छात्रवृत्ति लंबित होने पर झारखंड छात्र मोर्चा ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन

Advertisements

ओबीसी छात्रवृत्ति लंबित होने पर झारखंड छात्र मोर्चा ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
डीजे न्यूज,
गिरिडीह :
झारखंड छात्र मोर्चा (झामुमो छात्र संगठन) ने ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति के मुद्दे को लेकर गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से टावर चौक तक मार्च निकाला और वहां केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “केंद्र सरकार होश में आओ, अविलंब ओबीसी छात्रवृत्ति भुगतान करो” और “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए गए। संगठन के नेताओं का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से ओबीसी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति लंबित है, जिससे छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान झारखंड छात्र मोर्चा के नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने छात्रवृत्ति राशि जारी करने के लिए निर्देश दिया है। छात्र नेता अभय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ओबीसी छात्र-छात्राओं के हितों की अनदेखी कर रही है और यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में छात्र नेता अभय कुमार, विशाल झा, रौनक मिश्रा, रवींद्र कुमार, राज पांडे, अंकित, पंकज, बडी, प्रिंस राहुल, अनीशा हेंब्रम, मनीषा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, जोतोनी कुमारी, सविता कुमारी, प्रमलता मरांडी, बबली मरांडी, प्रियांशु टुडू और प्रिया टुडू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top