Advertisements
असम जातीय परिषद के अध्यक्ष ने की सीएम हेमंत से मुलाकात
डीजे न्यूज, रांची: असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई गुरुवार को रांची पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं उनके बीच आगामी असम चुनाव सहित झारखंड में चल रहे कई अन्य विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर असम जातीय परिषद के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।