विधायक चंद्रदेव ने की फिसफील्ड मिल स्थापित करने की मांग

Advertisements

विधायक चंद्रदेव ने की फिसफील्ड मिल स्थापित करने की मांग

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्य में मत्स्य उत्पादन, रोजगार सृजन एवं आय वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए फीसफील्ड मिल की स्थापना की मांग की है। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि राज्य में पर्याप्त संख्या में फिशफीड मिल की स्थापना नहीं की गई है। जिसके कारण राज्य के हजारों मत्स्य पालक महंगी निजी कंपनियों पर निर्भर होने को मजबूर है। विधायक ने यह भी कहा कि धनबाद, हजरीबाग, गिरिडीह, बोकारो, संथाल परगना एवं कोल्हान क्षेत्र में तालाब जलाशय एवं प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होने के बावजूद फिश फीड मिल की कोई ठोस योजना धरातल पर नहीं है। उन्होंने राज्य के मत्स्य पालक एवं किसानों के रोजगार सृजन एवं आयवृद्धि हेतु फिशफीड मिल की स्थापना की मांग की है। दूसरी ओर विधायक ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत अधिकांश पंचायत अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति बाहुल्य होने के बावजूद छात्र-छात्राओं को छात्रावास जैसी मूलभूत शैक्षणिक सुविधा से वंचित रखा गया है। उन्होंने गोविंदपुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top